गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश में निर्वाचन कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी फोटो मतदाता सूची के अनुसार राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक है। कार्यालय द्वारा आज यहां जारी की गई फोटो मतदाता सूची के अनुसार राज्य के कुल 60 विधानसभा क्षेत्रों में 8,20,805 मतदाता हैं।
मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं में 4,04,276 पुरुष और 4,16,529 महिलाएं हैं। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 12,253 अधिक हैं। अरूणाचल प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) लिकेन कोयू ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक दावों और आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति होगी। अंतिम मसौदा पांच जनवरी 2023 को प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *