गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश

महिला दलाल सहित तीन गिरफ्तार

सिरसा : हरियाणा में सिरसा स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने शनिवार को बरवाला कस्बा में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने में केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सिरसा नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन महेंद्र भादू को इस गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने पीएनडीटी नोडल आफिसर डॉ. भारत भूषण व डॉ.हरसिमरन के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

उक्त टीम ने हिसार पीएनडीटी नोडल ऑफिसर प्रभु दयाल के सहयोग से गिरोह को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। टीम ने दलाल सुनीता के माध्यम से भूण लिंग जांच कराने का सौदा तय किया। उक्त दलाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई फर्जी गर्भवती महिला को स्वयं के घर ले गई। जैसे ही उक्त डेकोय दलाल सुनीता के घर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर रेड कर दी।
डॉ अनंत राम मौके से भागने में कामयाब रहा,लेकिन पुलिस ने दलाल सुनीता,उसका भतीजा अली व साथी कृष्ण को काबू कर लिया। इनके कब्जा से 25 सौ रुपए की राशि भी बरामद की है। दलाल सुनीता घर मे ही पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच की थी। यह मशीन डॉ. अनंतराम हस्पताल की थी, मौके से डॉ. अनंतराम भागने में कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *