गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुखार का कहर, 3 की मौत

झोलाछाप डॉक्टरों से चल रहा इलाज
बरेली। बरेली के ट्यूलिया गांव में बुखार ने जोरदार हमला बोला है। जहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग बीमार हैं। आसपास के झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। कई मरीज घर में ही ग्लूकोज चढ़वा रहे हैं। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। बुखार के प्रकोप की सूचना देने के बाद भी इलाके में चिकित्सा शिविर नहीं लगाया गया है। यहां के समाजसेवी प्रेम पाल गंगवार ने बताया कि बीते कई दिनों से इलाके में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दूसरे घर में बुखार का रोगी है। कई मरीज घरों में ही अपना इलाज करा रहे हैं। घर में झोलाछाप उनको ग्लूकोज की बोतल चढ़ा रहे हैं। यहां साफ-सफाई भी नहीं होती।
लाइखेड़ा में बीमार आशा बहू की मौत से मचा कोहराम
नवाबगंज के लाइखेड़ा गांव के प्रमोद कुमार की पत्नी कमलेश कुमारी गांव में आशा बहू के पद पर तैनात थीं। एक सप्ताह पूर्व उसे बुखार आने पर परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ने पर डाक्टरो ने उसे बरेली रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इससे पूर्व कस्बे के दो अधिवक्ताओं और एक चिकित्सक समेत क्षेत्र 12 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं।
मृतका की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि
बरेली के बिथरी में 3 दिन पहले मृत महिला को डेंगू था। शनिवार को उसकी एलाइजा जांच रिपोर्ट आ गई। उसे डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है जिनकी एलाइजा जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 26 लोगों की एलाइजा जांच की। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब 207 डेंगू संक्रमित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *