मिस (स्विट्जरलैंड) : अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फीबा) 40 टीमों के लिये 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों का रास्ता खोलने की खातिर इस साल ओलंपिक प्री-क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। फीबा ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उच्चतम रैंक वाली 12 टीमें जो बास्केटबॉल विश्व कप 2023 क्वालीफायर के दूसरे दौर के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी थीं, और 28 टीमें जिन्होंने दूसरे दौर में भाग लिया लेकिन 32-टीमों के विश्व कप में जगह नहीं बना सकीं, वे सभी टीमें इस आयोजन में हिस्सा लेंगी। इन 40 में से पांच टीम 2024 में होने वाले ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करेंगे।
प्री-क्वालीफाइंग प्रतियोगिता 12 से 20 अगस्त 2023 के बीच आयोजित की जायेगी और फीबा केंद्रीय बोर्ड 28-29 अप्रैल की बैठक में आयोजन के मेजबान का फैसला करेगा। टूर्नामेंट का ड्रॉ एक मई को जारी किया जायेगा।
फीबा ओलंपिक प्री-क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिये 40 टीमें :
अफ्रीका से : कैमरून, कांगो डीआर, गिनी, माली, नाइजीरिया, सेनेगल, ट्यूनीशिया और युगांडा।
अमेरिका से : अर्जेंटीना, बहामास, चिली, कोलंबिया, क्यूबा, पनामा, उरुग्वे और वर्जिन द्वीप समूह।
एशिया से : बहरीन, चीनी ताइपे, भारत, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब और सीरिया।
यूरोप से : बेल्जियम, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, आइसलैंड, इज़राइल, नीदरलैंड, उत्तर मैसेडोनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, स्वीडन, तुर्की, यूक्रेन और बुल्गारिया।
फीबा करेगा ओलंपिक प्री-क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन
