कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोलकाता शहर के पूर्वी हिस्से में साल्ट लेक के फाल्गुनी बाजार इलाके के पीछे रविवार की शाम लगी भीषण आग की चपेट में आने से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं। राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए कम से कम दस दमकल वाहनों को लगाया गया है। दमकल वाहन आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। आग के कारण इलाके से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
