सेंगारेड्डी : तेलंगाना के सेंगारेड्डी जिले में जिन्नारम मंडल के गड्डापोथरम में स्थित माईलन उद्योग में रविवार को लगी भीषण आग की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गयी। यह दुर्घटन उस समय हुई जब एक ड्रम में रखा एसिड फैल गया और आग लग गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां मौके की ओर रवाना हुई और आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के उपप्रबंधक लोकेश्वर राव (38),पश्चिम बंगाल के पैतोश मोहता (40) और बिहार के रजीत कुमार (27) बुरी तरह से झुलस गये और अस्पताल ले जाने के क्रम में इनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
