गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी दक्षिण भारत में

नई दिल्ली : देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस अंतत: उसी शहर को मिलने जा रही है जहां इसे ईजाद किया गया और अब निर्माण किया जा रहा है। यह गाड़ी चेन्नई से कर्नाटक के मैसूर के बीच चलायी जाएगी। सूत्रों के अनुसार दीवाली के बाद दस नवंबर को मैसूर से इस गाड़ी का शुभारंभ किये जाने की तैयारी हो रही है। संभव है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस दिन मैसूर से इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाएं। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होने हैं और वहां अभी से चुनावी हलचल शुरू हो गयी है।
गुरुवार को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऊना हिमाचल से किया था। यह गाड़ी अंब अदौरा (हिमाचल प्रदेश) से नयी दिल्ली तक चलेगी और कई हिन्दू एवं सिख तीर्थों को जोड़ेगी। तीसरी वंदे भारत का उद्घाटन 30 सितंबर को श्री मोदी ने गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के लिए किया था और स्वयं भी गांधीनगर कैपिटल से अहमदाबाद तक यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *