नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में रेलवे प्लेटफार्म पर एक युवक के पास से बैग में 50 लाख रुपये मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्टेशनगंज पुलिस थाना ने स्टेशन प्लेटफार्म दो के बाहर खडे एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी ली गई। उसके बैग में 50 लाख रूपए रुपये मिलने पर थाना लाकर पूछतांछ की गई तो उसने अपना नाम मनोज चौधरी जबलपुर निवासी बताया।
उसके पास किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं थे। बताया कि यह राशि उसको जबलपुर निवासी पंजू उर्फ कमलेष शाह ने मुम्बई में ले जाकर देने के लिए दी है। वह मुम्बई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बैग में रखी 50 लाख की राशि जप्त कर लिया है।
