लागोस : नाईजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में हाल में आई भारी बाढ़ से कम से कम छप्पन लोगों की मौत हो गई है और चार हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है।
एक अधिकारी ने यह जानकारी शिन्हुआ को शुक्रवार को दी। जिगावा की राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख युसूफ बबूरा के अनुसार मई में मानसून सत्र में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से राज्य के सत्ताईस स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में घरों , खेत और फसलों को नुकसान हुआ।
उन्होंने बताया कि बाढ से कम से कम छप्पन लोगों की मौत हो गई तथा चार हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। बेघर हुए लोगों की देखभाल के लिए अब तक सोलह शिविर लगाए गए है।
उत्तरी नाईजीरिया राज्य में बाढ़ से छप्पन लोगों की मौत
