गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्रजभूषण की सभा में दो पक्षों में मारपीट

गोण्डा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सभा में सेल्फी लेने और पानी पीने की होड़ में दो पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने चार नामजद समेत 17 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह भ्रमण पर कर्नलगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम बरबटपुर में आये थे कि सांसद के समर्थकों में सेल्फी लेते समय आपस में कहासुनी के बाद पानी के टैंकर से पानी पीने की बात को लेकर ग्राम सभा बिराहिमपुर बिलहरा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच के वर्तमान प्रधान फकरु पुत्र मुजम्मिल व पूर्व प्रधान आफत पुत्र मुजफ्फर के समर्थकों में विवाद के बाद संघर्ष हो गया।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार नामजद समेत 17 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कर्नलगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *