गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

महिला समेत दस घायल

दुमका : झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई भीषण मारपीट में महिला सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा बाजार में गोड्डा मुख्य पथ के समीप रहने वाले दो पक्षों के बीच एक जमीनी को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है।

मामले को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थर से प्रहार करने लगे । जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
हंसडीहा के सहायक अवर निरीक्षक शत्रुघ्न महतो ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण झड़प हुई है। घायलों को इलाज के लिए सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों में से आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक कारवाई की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *