गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति से झगड़ा, 3 साल की बेटी का गला घोंटा

डेड बॉडी लेकर 4 किलोमीटर पैदल भटकती रही, फिर पुलिस को सरेंडर किया
नागपुर।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी की हत्या कर दी। वो शव को लेकर 4 किलोमीटर भटकती रही फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का उसके पति के साथ झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर महिला ने बेटी का गला घोंट दिया।
घटना 20 मई की है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी अब दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला का नाम ट्विंकल राउत (23 साल) है। वो अपने पति रामा लक्ष्मण राउत (24 साल) के साथ 4 साल पहले नागपुर आई थी। दोनों नौकरी करने यहां आए थे।
दोनों के बीच झगड़े होते थे
पुलिस ने बताया कि दोनों एमआईडीसी इलाके में स्थित पेपर प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे। यहां कंपनी के परिसर में ही एक कमरे में रहते थे। दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे। सोमवार (20 मई) की शाम 4 बजे ट्विंकल और रामा का झगड़ा हुआ था। इस बीच उनकी 3 साल की बच्ची रोने लगी थी। गुस्से में आकर ट्विंकल ने बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद एक पेड़ के नीचे ले जाकर उसका गला घोंट दिया।
आरोपी महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी
बच्ची की हत्या करने के बाद महिला शव को लेकर 4 किलोमीटर भटकी रही। रात 8 बजे के करीब उसे पुलिस की एक गाड़ी दिखी। वो पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस फौरन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। उस पर आईप्ीसी की धारा 302 के तहत मर्डर के चार्ज लगाए गए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फिलहाल महिला को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *