गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

येदियुरप्पा परिवार के वंशवाद के खिलाफ लड़ रहा हूं

शिवमोग्गा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता और शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे के एस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा परिवार का वंशवाद भी शामिल है। श्री ईश्वरप्पा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वंशवाद के विरोध के बावजूद श्री येदियुरप्पा का परिवारवाद जारी है।
उन्होंने यहां पत्रकारों कहा, “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि पार्टी एक परिवार के हाथों में नहीं होनी चाहिये, लेकिन कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा का एक पुत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष है और दूसरा सांसद है। मैं इसके खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। ” श्री ईश्वरप्पा ने कर्नाटक में भाजपा के कुछ वर्गों के बीच असंतोष पर भी प्रकाश डाला, खासकर उन लोगों के बीच जो दृढ़ता से हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व सिद्धांतों के कट्टर समर्थक माने जाने वाले नेताओं को पार्टी के भीतर प्रभावशाली पदों से हटा दिया गया है अथवा किनारे कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “ सीटी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, नलिन कुमार कतील, प्रताप सिम्हा सभी ‘हिंदुत्ववादी’ नेताओं को बाहर कर दिया गया है। मैं ऐसा इसलिये कर रहा हूं ताकि ‘हिंदुत्ववादी’ जगह पा सकें।”
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का श्री ईश्वरप्पा का निर्णय भाजपा के भीतर हिंदुत्व की आवाज़ों के कथित हाशिये पर जाने की प्रतिक्रिया के रूप में लिया गया है। स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर श्री ईश्वरप्पा का उद्देश्य हिंदुत्व समर्थकों के लिये एक मंच प्रदान करना और उन पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को दूर करना है जो कर्नाटक में वर्तमान भाजपा नेतृत्व से मोहभंग महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “ कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नेताओं से नाराज हैं। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *