गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूडान में सेना-पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई

एक भारतीय समेत 56 नागरिकों की मौत, 600 घायल; 2021 से सत्ता के लिए संघर्ष जारी
खार्तूम।
सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी लड़ाई में एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टीन की मौत हुई है। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से अल्बर्ट की मौत हो गई। वो सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करता था। वहीं राजधानी खार्तूम सहित कई इलाकों में गोलीबारी और विस्फोट जारी है। हिंसा में अब तक 56 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई है जिसमें यूएन के 3 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा अब तक 600 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले शनिवार को बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार ने सूडान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई थी। दूसरी तरफ, तख्तापलट की कोशिशों के बीच क्रस्स्न ने दावा किया है कि उसकी सेना ने राजधानी में ज्यादातर सरकारी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया है।
सेना ने आरएसएफ लीडर को भगौड़ा अपराधी घोषित किया
मीडिया से बात करते हुए आरएसएफ लीडर मोहम्मद हमदान डागालो (हेमेदती) ने कहा- जब तक हमारी सेनी सभी आर्मी बेस पर कब्जा नहीं कर लेगी, हम पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान के बाद देश की मिलिट्री फोर्स ने आरएसएफ को भंग करने का फैसला किया है। साथ ही डागालो का पोस्टर जारी कर उसे भगौड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया है। हिंसा के बीच सूडान की आर्मी ने बयान जारी कर कहा- हम जेट्स के जरिए आरएसएफ के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि वो अपने घरों में ही रहें। इससे पहले शनिवार को डार्फर प्रांत के कबकाबिया शहर में एक मिलिट्री बेस पर क्रस्स्न के हमले में 3 यूएन कर्मचारियों की मौत हो गई। तीनों यूएन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के कर्मचारी थे। ङ्खस्नक्क आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों तक खाना पहुंचाने का काम करती है।

आरएसएफ ने सरकारी कार्यालयों पर कब्जे का दावा किया
इससे पहले शनिवार को पैरामिलिट्री फोर्स ने खार्तूम के एयरपोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने का दावा किया था। इसके अलावा उन्होंने स्टेट टीवी और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर भी अपने कंट्रोल की बात कही थी। हालांकि सेना ने उनके दावों को खारिज कर दिया। अलजजीरा को दिए एक इंटरव्यू में आरएसएफ चीफ डागालो देश के राष्ट्रपति और मिलिट्री चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान को क्रिमिनल बताते हुए उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। सूडानी एयरफोर्स ने शनिवार देर रात लोगों को घर के अंदर रहने की अपील की। साथ ही खार्तूम में स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया। राजधानी में गोलियों और विस्फोटों की आवाजें गंजू रही हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक राजधानी की सड़कों पर तोप और बख्तरबंद गाड़ियां घूम रही हैं। सेना और आरएसएफ मुख्यालय के पास भारी हथियारों के साथ फोर्सेस तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *