श्रीनगर : सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियंस (सीटू) के अध्यक्ष एमवाई तारिगामी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) कार्यकर्ताओं की वास्तविक मांगों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का गुरुवार को आग्रह किया।श्रीनगर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, श्री तारिगामी ने प्रशासन से कई प्रकार के कार्य कर रही आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने का आग्रह किया जिन्हें उचित वेतन और वैध अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योजना कर्मियों को नियमित करने और उन्हें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के दायरे में लाने सहित 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता पिछले एक महीने से क्षेत्र के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। सीटू अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किये जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से आशा कार्यकर्ता संघ के प्रतिनिधियों से बात करने और बिना किसी देरी उनकी वास्तविक चिंताओं का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया।
आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजें
