कोटा : पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के नये वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में 39 हजार प्रकरण से रेलवे ने दो करोड़ 47 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पश्चिम-मध्य रेलवे ने कोटा सहित तीनों मंडलों में अप्रैल में बिना टिकट, बिना बुक किये सामान और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया, जिसके फलस्वरूप कोटा मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान से 39 हजार प्रकरण से रेलवे ने दो करोड़ 47 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। गत वर्ष इसी अवधि में लगभग 34 हजार प्रकरण से रेलवे ने दो करोड़ आठ लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया था।
पश्चिम-मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में यात्री गाड़ियों और स्टेशनों पर समय-समय पर चलाये गये टिकट जांच अभियानों में जबलपुर, भोपाल और कोटा तीनों मण्डलों पर चालू वित्तीय वर्ष के पहले माह अप्रैल में कुल एक लाख 88 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 13 करोड़ 41 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो रेलवे के निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुये 22 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष 2023 में इस अवधि में नौ करोड़ 63 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया जो कि 39 प्रतिशत अधिक है। पश्चिम-मध्य रेलवे ने गर्मियों में रेलगाड़ियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या
को देखते हुये पिछले एक सप्ताह से तीनों मण्डलों पर विशेष टिकट जाँच अभियान प्रारम्भ किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यालय सीसीएम स्कॉड ने मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान से बिना टिकट, बिना बुक सामान,अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग तीन हजार प्रकरण से रेलवे ने 27 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। गत वर्ष इसी अवधि में लगभग दो हजार प्रकरण से रेलवे ने 16 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया था।
कोटा के अलावा दो अन्य मंडलों में से जबलपुर मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान से 76 हजार प्रकरण से रेलवे ने पांच करोड़ 76 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। गत वर्ष इसी अवधि में लगभग 51 हजार प्रकरण से रेलवे ने लगभग चार करोड़ रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया था।
भोपाल मण्डल ने मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट,बिना बुक किये गये सामान ,अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 70 हजार प्रकरण से रेलवे ने चार करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। गत वर्ष इसी अवधि में लगभग 59 हजार प्रकरण से रेलवे ने तीन करोड़ 81 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया था।
कोटा मंडल में टिकट चेकिंग से जुर्माना वसूला
