गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालू व मौरम के अवैध खनन में लगे 17 वाहनों पर जुर्माना

जालौन : उत्तर प्रदेश के जालौन जिला प्रशासन ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ शनिवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों पर 08़ 59 लाख का जुर्माना लगाया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम खान अधिकारी राजेश कुमार, खान निरीक्षक आनंद कुमार ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर जनपद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग बालू और मौरम व गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए 17 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 08.59 लाख का जुर्माना लगाया गया।

जनपद में यह अभियान निरन्तर चलाया जाएगा। खान अधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी हाल में बालू/मौरम व गिट्टी के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों और अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इसके प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *