गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुमार विश्वास, नरिंदर बग्गा के खिलाफ एफआईआर रद्द

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कवि कुमार विश्वास तथा भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर को आज बड़ी राहत देते हुये, इसे रद्द करने के निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित भड़काऊ बयानों को लेकर पंजाब की रूपनगर पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
कुमार विश्वास ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुये कहा कि वह पंजाब की जनता, न्यायपालिका और वकीलों का आभार व्यक्त करते हैं। इस फैसले से यह बात तो साफ हो गयी कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है। उन्होंने कहा,“ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मेरे खिलाफ एफआईआर करके असुरक्षित आत्ममुग्ध बौने ने पंजाब पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद एफआईआर को अदालत ने खारिज कर दिया है। ”
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी कि पंजाब की लड़ाई दिल्ली से कोई तानाशाह नहीं चला सकता और आप भी पंजाब के स्वाभिमान को कायम रखने के लिये दिल्ली के किसी कुंठित व्यक्ति के इशारे पर मत चलना, क्याेंकि यह महान
शहीदों की पगड़ी तुम्हारे सिर पर है जिसकी लाज रखना आप का कर्तव्य है। कवि विश्वास ने ट्वीट किया,“ प्रिय छोटे भाई भगवंत मान खुद्दार पंजाब ने तीन सौ सालों में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी खेलने नहीं दिया।

पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है, किसी बौने दुर्याेधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसे और उनकी पुलिस का अपमान मत करना। ” अन्य मामले में गत अप्रैल में मोहाली में भड़काऊ बयान देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद यह हाईप्रोफाइल मामला बन गया तथा इसमें हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस को शामिल होना पड़ा था।
बग्गा ने ट्वीट किया,“ सत्यमेव जयते पंजाब की कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुये कहा है कि यह सरासर राजनीतिक बदले का मामला था। शिअद नेता दलजीत चीमा ने कहा कि इस फैसले ने साबित कर दिया कि श्री केजरीवाल अपने गलत मंसूबों को पूरा करने के लिये पंजाब का दुरुपयोग कर रहे हैं।
भाजपा नेता मनिंदर जीत सिरसा ने कहा कि पुरानी सरकारें बदलाखोरी की राजनीति कर रही थीं और आप सरकार भी उसी राह पर चल पड़ी। असल में कुमार विश्वास तथा बग्गा श्री केजरीवाल का असली रूप दिखा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने भी कहा कि सच की जीत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *