गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गबन के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में किसानो क़ो वितरण की जाने वाली आपदा राशि में गबन के मामले के पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महानिदेशक की ऑडिट रिपोर्ट में 2017 से 2021 तक की किसानों की क्षतिपूर्ति की राशि को, अधिकारियों की मिलीभगत से अलग से फर्जी नाम जोड़कर करीब 2 करोड़ की राशि को दूसरो के खातों में डाल दी गई थी, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे जिस पर एसडीएम की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया की इछावर में जांच के बाद 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच के बाद आज सुशील रैकवार, पटवारी गौरव गुप्ता, ऑपरेटर प्रमोद चौरसिया और उसकी पत्नी प्रीति चौरसिया के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आष्टा रेहटी की जांच चल रही है।
सं नाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *