गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम के खिलाफ एक छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ संबंधी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात यहां महिला थाने में महेश गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। कक्षा 11वीं की एक छात्रा की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। शिकायत के अनुसार प्राचार्य ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। इसकी सूचना उसने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *