बरेली : हिस्ट्रीशीटर, सपा नेता व पूर्व जिला सचिव नरेश पाल गुप्ता, उनके बेटे सतीश चन्द्र गुप्ता समेत आठ पर नगर पालिका फरीदपुर की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुया है। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने पट्टे की जमीन को फर्जी दस्तावेजों से विक्रय किया है। पुलिस अधीक्षक देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि नगर पालिका फरीदपुर संपत्ति लिपिक महेन्द्र पाल सिंह की ओर से उक्त आठों आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सपा नेता नरेश पाल गुप्ता के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।
फरीदपुर निवासी सोमपाल राठौर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नगर अध्यक्ष हैं। सोमपाल राठौर ने 14 फरवरी को फरीदपुर एसडीएम को एक पत्र देकर शिकायत की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम सराए कस्बा की सरकारी जमीन जो हीरालाल, सुखलाल, बुद्धसेन गंगादिन , राजेन्द्र और जागन लाल को पट्टे पर दी गई थी। आरोप था कि इसी जमीन को नरेशपाल गुप्ता , उनके बेटे सतीश चन्द्र गुप्ता ने साजिश कर धोखाधड़ी, कूटरचित और फर्जी दस्तावेज तैयारकर बेईमानी की नियत से सरकारी संपत्ति अवैध रूप से बेचकर खुर्द-बुर्द कर दिया है। इसी शिकायत पर 27 मार्च को एसडीएम फरीदपुर पारुल तरार ने क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगों से पैमाइश कराई थी। जिसमें पूरे मामला खुलकर सामने आ गया।
हिस्ट्रीशीटर सपा नेता समेत आठ पर एफआईआर
