गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र में सूत कताई कारखाने में मंगलवार को आग लगने से लाखों का सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी हुलासपुर मार्ग स्थित एक सूत कताई कारखाने में आज सुबह लगभग नौ बजे आग लगने से भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल जलकर खराब हो गया। कांवल निवासी देवेंद्र कुमार द्विवेदी का हुलासपुर में सूत कताई का कारखाना है।

आज सुबह कारखाने में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई है। जिस समय कारखाने में आग लगी वहां दो मजदूर मौजूद थे। मजदूरों ने आग लगने की सूचना कारखाना मालिक को फोन पर दी। जब तक अग्निशमन की गाड़ियां एवं कारखाना मालिक मौके पर पहुंचते उससे पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मी जब तक आग पर काबू काबू पाते तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। कारखाना मालिक ने बताया कि आग लगने से दो स्वचालित मशीनें और भारी मात्रा में कच्चा माल पूरी तरह जलकर खराब हो गया। घटना में प्रथम दृष्टतया 30 से 40 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *