जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले और रियासी जिले के माता वैष्णो देवी मंदिर की पहाड़ियों में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आईं है। पुलिस ने रविवार को बताया कि रामबन के उखराल इलाके में शनिवार रात आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग से कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और समय पर आग पर काबू पा लिया। आग से हालाँकि, किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इस बीच एक अलग घटना में, वैष्णो देवी मंदिर के पास त्रिकुटा पहाड़ियों पर आग लग गई। श्राइन बोर्ड के अग्निशमन कर्मियों , वन विभाग कर्मियों और पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा,“घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”
