मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार को एक दो मंजिला दुकान में आग लग गयी। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को बचा लिया गया है। आग सुबह 07.20 बजे बायकुला पश्चिम में सांकली स्ट्रीट की एक दुकान में लगी। अधिकारी ने कहा कि दुकान में रखे जूते, चमड़े का स्टॉक, परिधान, घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने आग लगने की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए कम से कम नौ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। बचाव अभियान जारी है।
