गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अहमदाबाद में पटाखे की चिंगारी से कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, छह मकान खाक

अहमदाबाद : गुजरात में अहमदाबाद शहर के सारंगपुर इलाके में मंगलवार को एक कपड़े के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से लगी आग में 11 में से छह मकान जलकर खाक हो गए तथा चार गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उप-मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेशभाई खडिया ने बताया कि सारंगपुर में लाल नो डेहलु रोजी सिनेमा पानी की टंकी के निकट आज तड़के एक कपड़े के गोदाम में अचानक पटाखे की चिंगारी से आग लग गयी।

सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी यूसुफभाई पठान ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस गोदाम के ऊपर स्थित 11 मकानों में से छह मकान आग की चपेट में आ गए तथा उनमें रखे चार गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया जिससे वहां रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।

दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा कर अन्य पांच मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया और मकानों में फंसे लोगों को सही सलामत नीचे उतार लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *