गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विद्युत विभाग के वर्कशॉप में लगी आग

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय के वर्क शाप सेंटर में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गयी जिसमें काफी बड़ी संख्या ने रिपेयर को आये ट्रांसफार्मर जल राख हो गए। बदायूं जिले के डिवीजन कार्यालय के ट्रांसफार्मर वर्कशाप मे ट्रांसफॉर्मर क़ो रिपेयर करते समय अचानक आग लग गयी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोग़ दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड नें कई घन्टों की मशक्कत के वाद आग पर काबू पाया।
अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार नें बताया कि ट्रांसफार्मर वर्कशाप में आग लगी थी। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के वाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का अभी कोई पता नही लग सका है और अभी यह भी आकलन नही किया जा सकता कि इस आग से कितना नुकसान हुआ है। पूरे मामले में जांच की जायेगी। गनीमत यह रही कि आग से कोई जनहानि नही हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *