बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक खाली ट्रेन की दो बोगी में आज दोपहर में आग लग गयी, जिस पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन नम्बर 00200 इंदौर भोपाल एक्सप्रेस जो छिंदवाड़ा तक जाती है, स्टेशन के आगे खाली खड़ी थी। ट्रेन की बीच की एक बोगी में अचानक आग लग गई।
आग ने बगल की एक ओर बोगी को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से दोनों बोगी का अधिकाश हिस्सा जल गया। मौके पर तीन दमकल पहुंच गई थी लेकिन घटना स्थल तक पहुंचने में दिक्कत होने से आग बुझाने में दिक्कत हुयी। बाद में जली हुई बोगी को अलग किया गया।
