गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चूड़ी जुड़ाई करते समय लगी आग, 4 लोग झुलसे

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में चूड़ी जुड़ाई करते समय आग लगने से चार लोग झुलस गए।थाना उत्तर के मोहल्ला बिहारी नगर रैना की पुलिया निवासी 43 वर्षीय रामानंद पुत्र स्वर्गीय जिलेदार सिंह संखवार शनिवार को चूड़ी जुड़ाई कर रहा था । अचानक लैंप में तेल खत्म हो गया वह जलती लैंप में तेल डाल रहा था तभी अचानक लैंप में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर वह और वहां बैठा उसका पुत्र दीपक (18) पत्नी किरण देवी (40)और राजवती (65) झुलस गई।आग लगने के बाद मची चीख-पुकार होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने आग पर काबू पाया और उपचार के लिए सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *