गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की टक्कर से आग, दो लोग जिंदा जले

हैदराबाद । तेलंगाना में शुक्रवार को मेडक जिले के नरसिंगी गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कंटनर ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने कहा कि टक्कर के बाद एक ट्रक का कैबिन पूरी तरह जल गया। ट्रक यहां से निजामाबाद जा रहा था।घटना की सूचना मिलने के बाद एक दमकल घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान नाराजू और बसावारु के रुप में की गई है। दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *