गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजाबाद में बोतल फैक्ट्री में आग, लाखो का नुकसान

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में रविवार को कांच की बोतल बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना टूंडला क्षेत्र के राजा के ताल पर कांच की बोतल बनाने की फैक्ट्री पंकज ग्लास वर्क्स में रविवार को दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग की लपटे देखकरअफरा तफरी मच गई। आग लगने की शुरुआत तैयार माल के स्टॉक से हुई थी ‌ उसमें गत्ते के पैकिंग बॉक्स होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टूंडला शिकोहाबाद फिरोजाबाद की कई गाड़ियां फौरन मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीमों ने बड़ी मशक्कत के साथ कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। लाखों रुपए का माल जलने के साथ ही फैक्ट्री के बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *