गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजभवन के निकट इमारत में लगी आग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राजभवन के पास एक सराफ हाउस में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से कोलकाता के पुराने इलाके में स्थित कार्यालय क्षेत्र में हडकंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद राज्यपाल सी वी आनंद बोस राजभवन से बाहर आकर व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आग बुझाने दमकल की कुल दस गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गयी। इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठता अब भी दिखाई दे रहा है। इस बीच अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर व्यक्तिरूप से निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस पार्षद संतोष पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। मंत्री ने बताया कि इमारत में लगे एसी से विस्फोट की आवाजें भी सुनायी दीं हैं। यहां से सभी को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *