गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेरठ के चीनी मिल में आग, एक की मौत

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आग लगने की घटना में एक अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मामले में अपर मुख्य सचिव को तत्काल घटनास्थल पर जाकर आग लगने के कारणों की जाँच के निर्देश दिये गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चीनी मिल की टरबाइन में भीषण आग लग गयी थी। इसके पास तेल की पाइप लाइन होने से यह भी आग की चपेट में आ गयी। आग मे खुद को घिरा देख प्रमुख इंजीनियर नरेंद्र कुशवाह ऊंचाई से कूद गए और बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें मोदीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग में अन्य लोगों के भी झुलसने की रिपोर्टें हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को लगाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *