गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चलती ऑटो में लगी आग, धमाका

मंगलुरु : कर्नाटक में मंगलुरु के कांकनाडी इलाके के पास शनिवार को एक चलते ऑटोरिक्शा में आग लग गयी जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शाम सवा पांच बजे के करीब ऑटोरिक्शा में सवार एक यात्री के बैग के कारण ऑटो रिक्शा में आग लग गई। उन्होंने कहा, “आग लगने के बाद ऑटो चालक ने इसका खुलासा किया।”
उन्होंने कहा कि चालक और यात्री दोनों आग से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के प्रकार के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि यह एफएसएल जांच से पता चल सकता है। उन्होंने कहा, ”विस्फोट के प्रकार और उसमें मौजूद सामग्री को जानने के लिए हमने एफएसएल और विशेष टीमों की मदद मांगी है” पुलिस ने कहा कि जिस इलाके में विस्फोट हुआ, उस पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस आयुक्त ने लोगों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं और दुर्घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहें न फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *