गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांदा में चलती बस में लगी आग

यात्रियों में अफरातफरी

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गयी और 29 यात्रियों ने कूद कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम बांदा रोडवेज की एक बस बांदा से बबेरू की ओर जा रही थी कि जौरही गांव के निकट उसके इंजन में अचानक आग लग गयी और बस धू-धू कर जलने लगी। गांव की बस्ती के नजदीक होने से बस की गति धीमी थी।

जिससे बस तुरंत ही रुक गई। जिसके बाद घबराए यात्रियों ने बस से कूद कूद कर अपनी जान बचाई और सभी यात्री हताहत होने से बच गए। घटना की सूचना पर प्रशासन, पुलिस व रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सजगता और सहयोग से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। रोडवेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद ही बस में हुई क्षति और आग लगने का कारण स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *