गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में बुधवार तड़के आग लगने के कारण दम घुटने की शिकायत के बाद चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिव शक्ति टावर की 28 मंजिला रिहायशी इमारत में दोपहर में डेढ़ बजे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों के साथ पांच जंबो टैंकर और दमकल के लगे अन्य वाहनों ने आग पर चार बजे तक काबू पा लिया।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की 24वीं मंजिल पर लगी आग से 23वीं मंजिल तक भी भारी धुआं फैल गया। जिसके कारण चार लोगों का दम घुटने लगा और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन लोगों को बाद में शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने कहा कि इनमें एक बुजुर्ग महिला (85), जो व्हीलचेयर पर थी, को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *