गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात नांदयाल जिले में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। गोदाम में आग लगने के बाद देखते ही देखते यह पूरे मकान में फैल गयी। इससे स्थानीय लोग आग से भयभीत हो गए। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पास लिया। दमकलकर्मियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी होगी।
पुलिस के मुताबिक सत्यनारायण नामक व्यक्ति के मकान के ग्राउंड फ्लोर में प्लास्टिक का गोदाम था। शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते मकान के ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों को मदद से दुकान और घर से सामान हटाया गया और घर के लोगाें को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *