गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद में दुकान में आग, आठ झुलसे

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आज एक तारपीन तेल दुकान अचानक आग लगने से फायर ब्रिगेड के एक जवान समेत आठ लोग झुलस कर घायल हो गए। फतेहगढ़ फायर ब्रिगेड सूत्रों ने बताया कि फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मैन चौराहे पर तारपीन तेल की एक दुकान में रखे छह ड्रम और अन्य सामान में आग लग गयी। अफरा तफरी के बीच एटा जिले के थाना अलीगंज से आई फायर ब्रिगेड का एक जवान मोनू आग बुझाते समय झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा सात अन्य लोग भी झुलस कर घायल हुए।
सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र की एक दमकल एवं फतेहगढ़ फायर ब्रिगेड की दो दमकलें एवं पुलिस फायर ब्रिगेड जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस हादसे में घायल छह लोगों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए दो लोगों को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *