गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ताइवान की फैक्ट्री में आग

विस्फोटों से 10 की मौत, 100 घायल

ताइपे : दक्षिणी ताइवान में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में आग लगने और विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए। मृतकों में चार अग्निशमनकर्मी भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पिंगटुंग काउंटी में एक गोल्फ फैक्ट्री में आग लग गई। रिपोर्ट मिलने पर स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को अग्निशमन दल को घटनास्थल पर तैनात किया। शुरुआती आग के बाद बाद में विस्फोट हुए, जिससे फैक्ट्री का ढांचा ढह गया। परिणामस्वरूप कई अग्निशामक और कारखाने के कर्मचारी फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *