गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कपड़ा प्रतिष्ठान में आग, लाखों का माल स्वाहा

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर रखे एक ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आकर एक कपड़ा प्रतिष्ठान में रखा लाखों का माल राख हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के कस्बा रूरूगंज निवासी संजीव गुप्ता की मोहल्ला लोहा मंडी में दिबियापुर रोड पर न्यू हरियाणा हैंडलूम के नाम से दुकान है। बीती रात्रि करीब 3:10 बजे पास में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट से निकली आग की चिंगारी ने देखते देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखे हैंडलूम के कपड़े व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगे।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, पर आग बढ़ती चली गयी। कुछ समय के बाद फायर स्टेशन बिधूना, औरैया व गेल से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक दुकान का सभी कपड़ा व सामान जलकर राख हो गया। जिससे दुकानदार का 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होना बताया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही दुकान पर लगभग 25 लाख रुपए कीमत का एक ट्रक माल आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *