अलवर : राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के जिला कलक्टर के निर्देश पर टपूकड़ा के समीप पथरेड़ी में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री से पटाखे एवं तेजाब जब्त करते हुये उसे सील कर दिया गया।
आधिकारिक सत्रों ने बताया कि कल शाम को कलक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी लाखन सिंह, कानूनगो पवन, पटवारी बजलीत आदि ने थाना पुलिस के साथ पथरेडी इन्डस्ट्रीयल एरिया के प्लॉट पर पहुंचे। मौके पर फैक्ट्री के गेट पर अंदर से ताला लगा हुआ मिला। अंदर जाकर चेक किया तो मौके पर 40 श्रमिक कार्य करते हुए मिले। सभी की ओर से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था।
मौके पर अन्य कच्ची सामग्री जैसे जिप्सम पत्थर, टेप, प्रोसेसिंग, तेजाब के केन मौके पर मिले। इसमें कार्य करने वाले ठेकेडार.मालिक से पटाखों बनाने संबधित दस्तावेज, जीएसटी संबंधित कागजात, प्रदूषण संबंधी कागजात आदि की मांग की गई। जिसको संबंधित ठेकेदार व मालिक उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर कागजात नहीं होने पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को मौके पर सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद फैक्ट्री में पटाखे निर्माण के कागजात पेश करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
पटाखा बनाने की फैक्ट्री सील, पटाखा व तेजाब जब्त
