भरतपुर : राजस्थान में धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र में पुलिस एवं डीएसटी टीम की लुक्का डकैत गिरोह के साथ बीहड़ों में अंधाधुंध हुई फायरिंग में एक डकैत को गिरफ्तार कर लिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ गत देर रात सिद्ध बाबा मन्दिर के पास जुगईपुरा के बीहडों में हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 100 से भी अधिक राउंड फायरिंग हुई। गिरफ्तार आरोपी का नाम सतीश बताया गया है। मुठभेड़ के दौरान अन्धेरे एवं बीहड का फायदा उठाकर लुक्का गिरोह का सरगना धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का अपने पांच साथियों सहित फरार हो जाने में कामयाब रहा, जिसके लिये पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि सूचना पर थानाधिकारी परमजीत सिंह ने डीएसटी टीम के साथ सिद्ध बाबा मन्दिर के पास जुगईपुरा के बीहडों में गिरोह की घेराबंदी की गयी, तभी बदमाशों की तरफ से करीब 50-60 राउण्ड फायर किये गये।
जबाब में थाना दिहौली एवं डीएसटी टीम द्वारा 45 राउण्ड फायर करते कांस्टेबल सुरेश कुमार द्वारा लुक्का गैंग के एक सदस्य बदमाश सतीश को धर दबोचा गया। साथ ही डीएसटी टीम द्वारा लुक्का गिरोह द्वारा भागने के उपयोग में ली जा रही एक अपाची मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का, विष्णु उर्फ भगत निवासी करका खेरली, तहसीला निवासी मौरोली, हनुमानदास निवासी तिघरा, सोनू निवासी अतिराजका पुरा एवं सोनू पंडित निवासी सादिकपुर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाशों की सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रख पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की है।
पुलिस, डकैत गिरोह के बीच फायरिंग, एक डकैत गिरफ्तार
