इंफाल : मणिपुर मे थौबल जिले के हेइरोक में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों की ओर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति को इंफाल के अस्पताल में ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है। शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे पेनयांग कुकी गांव में भारी हथियारों से लैस उग्रवादी आए। स्त्री-पुरुष हमलावरों से गांव की रक्षा करने लगे। हमलावर उग्रवादियाें की ओर से की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया।
अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद इलाके में कोई हमला नहीं हुआ है लेकिन हथियारबंद लोगों की आवाजाही देखी गई। यह क्षेत्र म्यांमार से आसानी से पहुंचा जा सकता है क्योंकि सीमा पर कई स्थान खुले हैं। इसलिए क्षेत्र के युवा पैदल पहाड़ियों की रखवाली करते हैं।
मणिपुर में गोलीबारी, एक घायल
