गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सतारा जिले में गोलीबारी

दो की मौत, एक घायल

कोल्हापुर/ सतारा : महाराष्ट्र में सतारा जिले की पाटन तहसील के मोरना गांव में देर रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ठाणे शहर के पूर्व पार्षद मदन कदम को कथित तौर पर गोलियां चलाने के आरोप में हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी में पैसों के लेन-देन के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।
मोरना गांव में गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल व्यक्ति को तत्काल सतारा जिले के कराड तहसील कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी कदम का पवनचक्की खाते के सौदे को लेकर मृतक के साथ झगड़ा हुआ था, उसने कथित तौर पर गोलियां चलायीं, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पाटन पुलिस ने बताया कि पुलिस अभी तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *