गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में मौसम की पहली सबसे ठंडी रात

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को मौसम की पहली सबसे ठंडी रात रही और तापमान में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह की सभी उड़ानों में देरी हुई। हवाई अड्डे पर हालांकि, दृश्यता में सुधार होने के बाद उड़ान परिचालन बहाल कर दिया गया। कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर 27 नवंबर तक कोहरा, दो दिन मौसम शुष्क रहने और 23 नवंबर को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और 27 से 30 नवंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात का अनुमान है। इसके अलावा, सबसे कम न्यूनतम तापमान कोनिबल (शून्य 4.4 डिग्री सेल्सियस), पहलगाम (शून्य 2.9 डिग्री सेल्सियस), गुलमर्ग (शून्य 0.6 डिग्री सेल्सियस), कुपवाड़ा (शून्य 0.8 डिग्री सेल्सियस), काजीगुंड (शून्य 0.8 डिग्री सेल्सियस), बनिहाल (2.8 डिग्री सेल्सियस) और श्रीनगर (शून्य 1.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज मौसम की सबसे ठंडी रात रही और पिछली रात के शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया था।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी गई और एक दिन पहले शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि पिछली रात 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोकेरनाग एक दिन पहले दर्ज किए गए 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में आज मामूली सुधार हुआ और पिछली रात शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *