गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से रानी मुखर्जी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।।इस पोस्टर में सूट पहने हुए, बालों को बांधे, माथे पर सिंदूर लगाए हुए कानों में बूंदी और गले में चैन पहने हुए रानी मुखर्जी का अंदाज सादगी से भरा हुआ है। इस पोस्टर में उन्होंने हाथ में टेडी बियर पकड़ा हुआ है।
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 03 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक इंडियन कपल की सच्ची कहानी है, जिनके बच्चे को साल 2011 में नॉर्वेजियन वेलफेयर सर्विस द्वारा छीन लिया गया था। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा क्रिस्टजन उक्सकुला, एर्की लॉर और कैरल टैम अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *