गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पहले क्वालीफायर ने जियोसिनेमा पर बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली : डिजिटल प्रसारण मंच जियोसिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर के दौरान एक साथ सर्वाधिक दर्शक दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में 2.5 करोड़ दर्शक दर्ज किये गये, जिससे जियोसिनेमा ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के दौरान बने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। जियोसिनेमा ने इस सीजन में तीसरी बार अपना ही आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ा है।

इससे पहले 17 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई के बीच खेले गये मुकाबले को 2.4 करोड़ लोगों ने देखा था, जबकि चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गये मुकाबले को 2.2 करोड़ लोगों ने अपने मोबाइल या लैपटॉप पर एक साथ स्ट्रीम किया था। जियोसिनेमा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ये रिकॉर्ड इस बात का सबूत हैं कि क्रिकेट प्रशंसक उनके ऐप पर आईपीएल देखना पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *