गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिले में तैनात जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल को एक सब्सिडी का लाभ देने के एवज में 40 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनकी पत्नी द्वारा मत्स्य विभाग में संचालित योजना के तहत 25 मत्स्य बायो फ्लो टैंक लगाये गये थे। इसके लिये शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा 60 प्रतिशत तक की राशि अर्थात 17 लाख 75 हज़ार रुपये का बैंक से लोन भी लिया गया।

इस योजना के तहत महिला को मत्स्य विभाग की तरफ से सब्सिडी की राशि उपलब्ध करवायी जानी थी । इस सब्सिडी की राशि को मंजूर करने के एवज में जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल उनसे एक लाख 45 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग रहा था। शिकायत के अनुसार 10000 रुपये पहले ही आरोपी को दिये जा चुके थे। ब्यूरो ने जाल बिछाकर वेदपाल को 40000 रुपये लेते गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *