गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में पांच आरोपी एनआईए हिरासत में

चेन्नई : तमिलनाडु के पूनमल्ली में एनआईए की विशेष अदालत ने कोयम्बटूर कार विस्फोट के संदिग्ध पांच आरोपियों की सात दिन की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया है। दरअसल पिछले वर्ष 23 अक्टूबर को कोयम्बटूर कार में धमाका हुआ था, जिसमें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) से जुड़ी जमीशा मुबीन पर शक किया गया था। इस घटना में मुबीन की जलकर मौत हो गई थी।
अदालत ने कल शाम उन्हें एनआईए की हिरासत में भेजने के आदेश के बाद जांंच एजेंसी के अधिकारियों एक टीम शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोयंबटूर ले गए। आरोपियों से इस मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी और साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास भी किया जाएगा।
कुछ दिन पहले आईएस ने कोयंबटूर में एक मंदिर के पास कार में विस्फोट और कर्नाटक में ऑटो में विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
एनआईए की हिरासत में भेजे गए लोगों में मुहम्मद अजहरुद्दीन, फिरोज इस्माइल, मुहम्मद नवाज इस्माइल, उमर फारूक और फिरोज खान शामिल हैं। ये सभी 16 मार्च तक एनआईए की हिरासत में रहेंगे जिसके बाद उन्हें चेन्नई वापस लाया जागा और अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विस्फोट मामलों में आईएसआईएस से संबंध होने के संदेह में कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य छह लोगों में अफसर खान, मोहम्मद रियास, मोहम्मद थल्हा, मोहम्मद थौफीक, शेख हिदायतुल्लाह और सनोफर अली, शामिल थे जिनसे एनआईए पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता, 29 वर्षीय जमीशा मुबीन थी विस्फोटकों से लदी एक कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से मौत हो गई। यह घटना पिछले वर्ष 23 अक्टूबर को कोयम्बटूर में संगमेश्वर मंदिर के सामने कार में विस्फोट हुआ।
जैसे ही विस्फोट एक आतंकी साजिश निकला, एनआईए के अधिकारियों ने यहां छापा मारा दुर्घटनाग्रस्त कार को चलाने वाली जमीशा मुबीन का घर जब्त कर लिया गया 90 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।
एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश और तमिलनाडु सरकार की सिफारिशों पर जांच अपने हाथ में लेने के बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल अब तक 11 लोंगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। तब से एनआईए ने जांच, कई महत्वपूर्ण प्रगति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *