जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस (ग्रामीण) ने पासला गांव चमकौर की हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरबजीत सिंह भैया ने गुरुवार को बताया कि 17 फरवरी को पासला गांव के युवकों में पुरानी रजिंश के कारण हुई लड़ाई में लगभग 12 युवकों ने चमकौर लाल तथा सुशील कुमार को बुरी तरह से पीट दिया तथा तेज धारदार हथियार से घायल कर दिया था।
पुलिस ने इस बारे में 18 फरवरी को पुलिस थाना नूरमहल में जगदीप, अमरजीत, जोरा, शीला, बिट्टू, रोहित, बलजिंदर, दीपा और एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज पांच मुख्य आरोपियों जगदीप कुमार, जोरा, सुरिंदर कुमार, कुलदीप कौर पत्नी विजय कुमार उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है और हत्या में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा गया है।
