सीकृर : राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपियों को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पकड़े गए है। श्री मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सीकर जिले के निवासी मनीष जाट एवं विक्रम गुर्जर तथा हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल एवं नवीन मेघवाल शामिल है।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध ) डॉ रवि मेहरड़ा सीकर में विस्तार से खुलसा करेंगे। श्री मिश्रा ने जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता व सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप एवं समस्त टीम को कुशल नेतृत्व प्रदान कर अपराधियों को पकड़ने के लिए उन्हें बधाई दी। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सीकर में बदमाशों ने गोली मारकर राजू ठेहट की हत्या कर दी थी। भागते समय बदमाशों ने नागौर जिले के निवासी ताराचंद की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी गिरफ्तार
